फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबने से मजदूर की मौत

Sat, 29 Oct 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चिंतपूर्णी-भरवाईं सड़क पर मलबे के नीचे दबने से 23 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, हादसे में दो मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान अब्दुल कलाम निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान, थाना प्रभारी भूप सिंह सहित ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर आधा दर्जन के करीब मजदूर एक निजी कंपनी की केबल बिछाने के लिए सड़क किनारे खुदाई कर रहे थे कि इसी दौरान लोनिवि का डंगा अचानक नीचे गिर गया, जिससे अब्दुल कलाम मलबे के नीचे दब गया।

अचानक हुए हादसे में अन्य कामगारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय और कामगारों ने मलबे के नीचे दबे मजदूर को निकालने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन एक बार फिर मलबा गिरने से अब्दुल मलबे में पूरी तरह दब गया और कुछ पल बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में जेसीबी की मदद मलबे को हटाया गया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। हादसे के दौरान मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे सड़क पर काफी ट्रैफिक जाम लगा रहा। उधर, चिंतपूर्णी के एसएचओ भूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें