फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में कमी से प्रभावित गांवों को मिलेगी बड़ी राहत : वालिया

विज्ञापन
नंगल क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते डीसी, एसएसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल(ऊना)। पिछले 24 घंटों से भाखड़ा डैम से 85 हज़ार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे घटाकर अब 70 हज़ार क्यूसिक कर दिया गया है। इससे नंगल और श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के प्रभावित गांवों को राहत मिलेगी।
उपायुक्त रूपनगर वर्जित वालिया ने बताया कि करीब 21 गांव प्रभावित हैं, जहां एनडीआरएफ व बचाव दल सक्रिय हैं। कुछ गांवों का सड़क संपर्क टूटा हुआ है, जिन तक नावों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंच बनाई गई है। प्रभावितों के लिए नंगल में पांच और आनंदपुर साहिब में दो राहत केंद्र बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे चिकित्सा, भोजन, पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें