फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्रामीणों को ठगी और भ्रष्टाचार के बारे किया जागरूक

Sat, 31 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के तहत ऊना डाक मंडल की टीम ने ग्राम पंचायत भंडियारा के अंतर्गत दुलैहड़ उप डाकघर में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें ग्रामीणों को सतर्कता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जागरूक रहकर स्वयं को ठगी से बचाने के साथ आसपास के लोगों को भी इसके प्रति सचेत किया जा सकता है। साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शिविर में स्वच्छता ही सेवा विषय पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। डाक विभाग की टीम ने लोगों को स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने और अपनी ग्राम पंचायत को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें