बड़ूही (ऊना)। समाज में जब लोग एकजुट होकर किसी नेक उद्देश्य के लिए आगे आते हैं तो उनकी छोटी-सी पहल भी बड़े बदलाव का माध्यम बन जाती है। ऐसी ही सेवा और भाईचारे की अनूठी मिसाल जिला ऊना के गांव चुरुडू के ग्रामीणों ने पेश की है। गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से शव वाहन तैयार करवाकर जनसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की इस पहल से अब गांव में किसी परिवार में दुखद घटना होने पर पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक श्मशानघाट तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने में परेशानी नहीं होगी। विशेषकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। चुरुडू के ग्रामीणों ने एकजुटता की ताकत से इस नेक कार्य को साकार कर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।