फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक गतिविधियों पर भड़के ग्रामीण

Thu, 11 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन सांपते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल अंब के तहत डंगोह खास और भद्रकाली के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतों के प्रधानों की अगुवाई में वीरवार को एसपी ऊना से मुलाकात कर क्षेत्र में कथित तौर पर अनैतिक और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दंपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जो कोई भी उनके इस धंधे का विरोध करता है, उसके खिलाफ पुलिस के पास झूठे आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवा देते हैं। वहीं, उनके पास आने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से भी ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


उनकी इस अनैतिक गतिविधियों के कारण समूचे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। वहीं, गांवों में कई अज्ञात और असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ने से लोगों को अपने जान-माल की चिंता भी सताने लगी है। ग्राम पंचायत डंगोह की प्रधान अनीता और भद्रकाली की प्रधान सुनीता ठाकुर ने कहा कि इस मामले में पहले भी उपमंडल स्तर पर पुलिस को कई शिकायतें की गई हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जबकि उक्त दंपति के अनैतिक धंधे का विरोध करने वालों को एससी-एसटी एक्ट के तहत केस भुगतने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त दंपति ने पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना रखा है। इसके चलते सब लोग उनके पास आने-जाने वाले लोगों से भी डरने लगे हैं।

ग्रामीण महिलाओं का घरों से निकलना तक मुश्किल हो चुका है। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई कि इस धंधे पर फौरन नकेल कसी जाए। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों ने डंगोह खास और भद्रकाली के एक दंपति पर अनैतिक गतिविधियों से जुड़े धंधे करने का आरोप जड़ते हुए ज्ञापन सौंपा है। मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी को सौंपा गया है। जल्द मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, दर्शन, बलवीर सिंह, राजी किशोर, रामपाल, जसविंद्र सिंह, सतीश कुमार, जीत सिंह, रामलाल, गुरविंद्र सिंह, रसीला राम, गौरव, प्रमोद, ताराचंद, सरदार अली, जमाल दीन, जोगिंद्र कौर, काजल जसवाल, अंजना कुमारी, पूजा रानी, शकुंतला कुमारी, सुनीता देवी, नीलम कुमारी, मीना कुमारी, चंचला देवी, मीना रानी, संतोष कुमारी, सुमना देवी, रीना कुमारी, शीला देवी, निशा देवी, मीना कुमारी, निर्मला देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें