फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम क्षेत्र में तय गति सीमा पर चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा व नशे पर कसी जाएगी नकेल : उपायुक्त
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले भर के अधिकारियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को डीआरडीए सभागार में उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने सड़क हादसों को रोकने के लिए ओवरस्पीड, गलत ओवरटेकिंग और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई करने की बात की। नगर निगम ऊना में गति सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और शहर में सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बडूही-मुबारिकपुर सड़क मार्ग पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा उपायुक्त ने मुख्य बाजारों को नो वेंडिंग-नो पार्किंग ज़ोन बनाने, अतिक्रमण हटाने और स्कूलों में सड़क सुरक्षा और नशा निवारण गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। नशा निवारण केंद्रों की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी और बाहरी राज्यों से अवैध शराब की आपूर्ति पर संयुक्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। रात के समय दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की गई और जनता से सहयोग की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें