फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोर्चे पर फेल साबित हुई प्रदेश सरकार : अजय ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अजय ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और आम नागरिक लगातार अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। इससे यह पता चलता है कि सरकार आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही है। केंद्र सरकार ने समय-समय पर हिमाचल को हरसंभव सहायता दी है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार इस सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने के बजाय लगातार केंद्र को कटघरे में खड़ा करने की राजनीति कर रही है। प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है और परियोजनाओं की फाइलें केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य को आर्थिक चुनौतियों से उबारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों का तालमेल जरूरी है लेकिन मौजूदा सरकार इस समन्वय को बिगाड़ने में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें