फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र में धल्लड़े से दौड़ रही गाड़ियां

Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में जाम में फंसी एंबुलेंस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में नो ट्रैफिक जोन की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। पिछले कुछ दिन से मंदिर रोड पर वाहनों को ले जाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई गाड़ियों की लगातार आवाजाही हो रही है। इससे एक बार फिर पैदल चलने वाले आम लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन, इस ओर न तो मंदिर प्रशासन का कोई ध्यान है और न ही पुलिस का। इससे नो ट्रैफिक जोन एरिया की धज्जियां उड़ रही हैं। गौरतलब है कि मंदिर रोड पर नो ट्रैफिक जोन बनने के बाद जिला प्रशासन ने केवल परमिशन वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति दे रखी है और इसके अलावा होटल में ठहरने वाले यात्रियों की गाड़ियों को शाम पांच बजे के बाद की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा मालवाहक वाहनों ट्रकों और ट्रैक्टरों को रात दस बजे के बाद नो ट्रैफिक जोन में जाने की अनुमति दे रखी है, लेकिन चिंतपूर्णी में प्रशासन के इन नियमों की सरेआम अवहेलना हो रही है। दिन में मंदिर रोड पर भारी वाहनों को भी भेजा जा रहा है और कई श्रद्धालुओं की गाड़ियां भी मंदिर रोड पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही नो ट्रैफिक जोन मंदिर रोड में सवारियां ढोने पर बैन होने के बावजूद कुछ गाड़ियां सारा दिन सवारियां ढोने का काम कर रही हैं।

सोमवार रात साढ़े नौ बजे के करीब अस्पताल मरीज को ले जा रही 108 एंबुलेंस मंदिर रोड पर उस समय जाम में फंस गई, जब एक श्रद्धालु की गाड़ी मंदिर की ओर जा रही थी और दूसरी गाड़ी मंदिर की तरफ से आ रही थी। उधर डीएसपी अंब जतिंद्र चौधरी ने बताया कि नो ट्रैफिक जोन में थाना प्रभारी को चेकिंग के निर्देश दिए जाएंगे और सवारियां ढोने वाली गाड़ियों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
केवल परमिशन वाले वाहनों को जाने की अनुमति : डीसी
डीसी विकास लाबरू ने बताया कि मंदिर रोड पर सिर्फ परमिशन वाले वाहन ही जा सकते हैं। अन्य वाहनों के लिए समय निर्धारित किया गया है। नो ट्रैफिक जोन की यदि उल्लंघना हो रही है तो इसकी रूटीन में चेकिंग के निर्देश देकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें