फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वीना ने क्रोशिया कला से बदली 35 महिलाओं की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में बैठे ही कमा रहीं 15000 रुपये प्रतिमाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। लठियाणी क्षेत्र की वीना रानी ने मुख्य प्रशिक्षक कविता कुमारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि अब अन्य महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़ा कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र की 35 महिलाएं मेहनत करके जंगल से कच्चा माल (राॅ मैटेरियल) इकट्ठा करती हैं। इस सामग्री पर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता। महिलाएं घर पर बैठकर बगड़ घास, जंगली खजूर के पत्ते और चील की बारीक लरें पानी में उबालकर उनसे विभिन्न सजावटी वस्तुएं तैयार करती हैं। इन हस्तनिर्मित वस्तुओं में छाबड़ियां, रंगीन टोकरी, पूजा की टोकरी, बुके, बच्चों के खिलौने, खाना रखने की टोकरी, छक्कू और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। महिलाएं इन वस्तुओं को घर पर ही बेचकर प्रति माह लगभग 15,000 रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। इससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।
वीना रानी ने बताया कि हैंड क्रोशिया से बनने वाले सामान की बारीकियां उन्हें मास्टर ट्रेनर कविता कुमारी ने बहुत सरल तरीके से सिखाईं। अब इस कार्य में महिलाओं के साथ उनकी बेटियां भी रुचि ले रही हैं। यह प्रशिक्षण बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। महिलाएं समूह बनाकर घरों में ही हंसते-हंसते यह वस्तुएं तैयार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक कविता कुमारी ने बताया कि उन्होंने महिलाओं के स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत प्राप्त किए हैं। यह प्रशिक्षण उन्होंने केवल औपचारिकता के तौर पर नहीं, बल्कि इसे पूरी तरह सीखकर अपनी आय बढ़ाने और अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लिया है। उन्होंने कहा कि अब उनका जीवन लक्ष्य घर बैठी महिलाओं की आय में वृद्धि कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। उनकी प्रशिक्षित कुछ महिलाएं अब अन्य महिलाओं को भी यह हुनर सिखा रही हैं, जिससे आत्मनिर्भरता की यह शृंखला निरंतर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें