बंगाण्ण कालेज में कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।स्रोत संस्थान
एनएसएस शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ ड्रिल और मार्च-पास्ट के साथ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ ड्रिल एवं मार्च-पास्ट के साथ किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने उत्साह और अनुशासन का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। परेड के बाद विभिन्न ग्रुप लीडर्स ने टीम की रिपोर्टिंग प्रस्तुत की, जिसमें स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना हुई।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक नाश्ता किया और महाविद्यालय परिसर में एनएसएस वाटिका के निर्माण एवं पौधरोपण कार्य में योगदान दिया। दोपहर के सत्र में नशा निवारण (चिट्टे की समस्या) पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वेदेही शर्मा प्रथम, तनु ठाकुर द्वितीय और किरण कनैत तृतीय स्थान पर रहीं। संध्याकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। हिना, शगुन, सिमरन, खुशबू और उनके समूह द्वारा प्रस्तुत पार्टी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। प्रो. सिकंदर नेगी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर का उद्देश्य सेवा कार्य के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता का विकास भी है।