फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वंश ठाकुर ने जीती 'रन फॉर डेमोक्रेसी' मैराथन

Tue, 21 May 2024 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा में स्वीप के अंतर्गत आयोजित मैराथन में हिस्सा लेते युवा। संवाद
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बंगाणा में सुबह 8ः00 बजे 'वोट फॉर डेमोक्रेसी, वोट करेगा कुटलैहड़' जागरूकता संदेश के साथ रिटर्निंग अधिकारी कुटलैहड़ कम एसडीएम सोनू गोयल की अध्यक्षता में 'रन फॉर डेमोक्रेसी' मैराथन आयोजित की गई।
विज्ञापन

एसडीएम सोनू गोयल ने बंगाणा टैक्सी स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू करवाई जो हटली चौक पर संपन्न हुई। 'रन फॉर डेमोक्रेसी' मैराथन प्रतियोगिता में बंगाणा कॉलेज के वंश ठाकुर ने पहला, आईटीआई बंगाणा के हर्ष ठाकुर ने दूसरा और आईटीआई बंगाणा के विशाल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
एसडीएम सोनू गोयल ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं सहित सभी मतदाताओं को चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके। लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी, सोशल मीडिया और प्रचारकों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, इलेक्शन कानूनगो जीवन शर्मा, डॉ. विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें