फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: झाड़ियों ने घेरा पुराना होशियारपुर मार्ग, तंग हुई सड़क<bha>;</bha> हादसों का खतरा

Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला के पुराना होशियारपुर मार्ग के किनारे उगी झाड़ियों के कारण सड़क लगातार संकरी होती जा रही है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियों का फैलाव इतना अधिक है कि वाहन चालकों को आमने-सामने से बड़े वाहन आने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दो बड़े वाहनों को एक-दूसरे से क्रॉस या ओवरटेक करते समय स्थिति जोखिम भरी हो जाती है।
विज्ञापन

मार्ग के किनारे बढ़ी झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों को कई बार सड़क के बीच से होकर निकलना पड़ता है। इससे सामने से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई न होने के कारण समस्या बढ़ती जा रही है। दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह संभलकर निकल जाते हैं लेकिन रात में परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।
इसके साथ शहरी क्षेत्र में पड़ने वाली इस सड़क किनारे खुले नालों के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। नालों के खुले होने से सड़क का उपयोगी हिस्सा कम हो गया है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को नाले से बचते हुए सड़क के बीच की ओर जाना पड़ता है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


पुराना होशियारपुर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन चालक आवाजाही करते हैं। कहा कि पहले ही यह मार्ग तंग है और ऊपर से झाड़ियों ने इसका दायरा और कम कर दिया। कहा कि सड़क किनारे चलने वाले राहगीरों का झाड़ियों के कारण पता ही नहीं चल पाता। कहा कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
-यशपाल, स्थानीय निवासी

लोक निर्माण विभाग को सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल कटवानी चाहिए और खुले नालों को ढका जाए। रात के समय इन स्थानों पर पर्याप्त दृश्यता न होने के कारण खतरा और बढ़ जाता है। समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा।
विज्ञापन

-सन्नी कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें