फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में यूरिया की किल्लत, खाद के लिए भटक रहे किसान

Sat, 03 Oct 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में यूरिया खाद की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकतर गोदामों में यूरिया की खेप उपलब्ध नहीं होने से किसान खाद की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार नई खेप पहुंचने में अभी करीब 10 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में आलू की फसल की गुड़ाई के लिए यूरिया की जरूरत वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 2000 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की फसल तैयार हो रही है। जिन क्षेत्रों में आलू की बिजाई को करीब एक माह पूरा हो चुका है, वहां किसान गुड़ाई का काम शुरू कर चुके हैं। इस दौरान फसल में खाद डालने के लिए यूरिया की जरूरत पड़ रही है, लेकिन उपलब्धता नहीं होने से किसान परेशान हैं।
किसान रविंद्र कुमार, अभिषेक, रजिंद्र सिंह, अजय कुमार, सुखदेव, हरबंस सिंह और योगराज ने बताया कि आलू की फसल के लिए इस समय गुड़ाई के साथ खाद डालना जरूरी है। बाजार और समितियों में यूरिया की तलाश कर रहे हैं, लेकिन आसानी से खाद नहीं मिल रही। किसानों ने मांग की कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाए, ताकि फसल के विकास पर असर न पड़े।
विज्ञापन

कृषि विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि जिले में यूरिया की नई खेप आने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 10 दिन में खाद उपलब्ध होने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों से अपील की कि जरूरत के अनुसार ही यूरिया का इस्तेमाल करें और उपलब्धता होते ही खाद का वितरण नियमानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें