फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अप्पर अरनियाला की महिला पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। पुलिस सदर थाना के तहत अप्पर अरनियाला की एक महिला पर सोसायटी के नाम पर करीब 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जसविंद्र कुमार निवासी अप्पर अरनियाला ने बताया कि गांव की कुलविंद्र कौर ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट सोसायटी कांगड़ की एजेंट हैं। कुलविंद्र कौर पिछले तीन वर्ष से अच्छे ब्याज का लालच देकर गांव के करीब 40 ग्रामीणों से पैसे लेती थी, जिसकी कुल राशि करीब 19 लाख रुपये होगी। उन्होंने बताया कि महिला हर माह पैसे लेती रही, लेकिन पैसे बैंक में जमा नहीं करवाए। जब सोसायटी में जाकर पता किया तो पैसे जमा नहीं है। जसविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी महिला ने गांव के दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ले लिए हैं और अब पैसे देने में आनाकानी कर रही है। कई बार समय देने के बावजूद भी आरोपी महिला ने पैसे नहीं लौटाए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुलविंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें