फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सैर कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चालक भागा

Tue, 16 Jun 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। झलेड़ा चौक के पास रविवार शाम को सैर कर रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए जबकि वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंकुश कुमार निवासी गांव व डाकघर रायंसरी तहसील व जिला ऊना ने बताया कि वह निजी व्यवसाय करता है। रविवार शाम करीब 6:30 बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसके ससुर प्रेमचंद निवासी झलेड़ा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर वह तुरंत झलेड़ा पहुंचा। वहां स्थानीय लोग उसके ससुर को झलेड़ा स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए ले गए। बाद में वह उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ऊना ले गए। घायल प्रेमचंद ने बताया कि रविवार शाम वह अपने घर से सैर करने के लिए सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। घायल को टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर पता नहीं चल पाया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें