ऊना। ऊना शहर सहित चिंतपूर्णी में जल्द ही विद्युत लाइनें भूमिगत की जाएंगी। इसके लिए विद्युत बोर्ड के अधिकारी बाकायदा मास्टर प्लान तैयार कर रहे हैं। विद्युत लाइनें भूमिगत करने से सड़कों पर लटके तारों के जंजाल से निजात मिलेगी। वहीं बारिश और तूफान से भी तार क्षतिग्रस्त नहीं होंगे। ऊना शहर सहित चिंतपूर्णी में भूमिगत लाइनें बिछाने के लिए विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने ड्राइंग भी तैयार कर दी है। सरकार से इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो सकता है।
चिंतपूर्णी में भूमिगत लाइनें बिछाने के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास से भी बजट की मांग की है। मामले की पुष्टि विद्युत बोर्ड के एसई अनिल सहगल ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में ऊना शहर सहित चिंतपूर्णी में विद्युत लाइनें भूमिगत बिछाने के लिए एक प्रपोजल तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजा है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जाएगा।