अंडर-14 आयु वर्ग के स्कूली बच्चों का खेल कैलेंडर घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने शनिवार को जिले का इस साल का अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों का खेल कैलेंडर घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा, वह इस बात को सुनिश्चित कर लें कि खिलाड़ियों के रहने, खाने, पीने और सोने की व्यवस्था ठीक हो। ऊना जिला के एडीपीईओ आरएस भुल्लर ने कहा कि इस बार खंड स्तर से ही एक टीम जिला स्तर तक चुन कर जाएगी। खंड स्तर पर ही चयन कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा और चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। डीईएसएस के प्रेस सचिव संजीव कुमार शारीरिक शिक्षक अंब ने बताया कि अंब खंड के लड़कों की खंड स्तरीय खेलें रावमापा नैहरियां, बंगाणा खंड के लड़कों की खंड स्तरीय खेल बसाल, हरोली खंड के लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुबोवाल, गगरेट खंड के लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भंजाल, ऊना खंड के लड़कों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगडा में 21, 22, 23 अगस्त को होंगे। इसी प्रकार लड़कियों की अंब खंड की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रिपोह मिसरां, बगांणा खंड की लड़कियों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता धुंधला, हरोली खंड की लड़कियों की खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता बालीवाल, गगरेट खंड की लड़कियों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मुबारिकपुर, ऊना खंड की बसदेहड़ा में 26, 27, 28 अगस्त को होने जा रही।
खड्ड और धमांदरी में होंगी जिला स्तरीय खेलें
अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों की मेजर व माइनर खेलों का आयोजन एक से तीन सिंतबर तक धमांदरी व लड़कों की सात से नौ सितंबर तक खड्ड स्कूल में होगा। इसके पश्चात जिला स्तरीय एथलेटिक्स तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता लड़कों की 18, 19 सितंबर व अगले दो दिन लड़कियों की 20, 21 सितंबर को रायपुर सहोड़ा में होगी।