फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायकों से समय नहीं मिल रहा, सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह लटके

Sat, 28 Nov 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोहों के आयोजन में मनमानी और देरी हो रही है। स्थानीय विधायकों या नेताओं से समय न मिल पाने के कारण अधिकतर समारोह लटके हुए हैं। अभी तक जिले के करीब 30 फीसदी स्कूलों में ही ये आयोजन हो पाए हैं।
विज्ञापन

परीक्षाएं नजदीक होने के बावजूद विद्यार्थियों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां करवाई जा रही हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सामान्यतः 30 नवंबर तक वार्षिक समारोह आयोजित करने का प्रावधान है। वर्ष 2026 के लिए शिक्षा निदेशालय ने इसकी समयसीमा बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दी है। पहले ऐसे आयोजन अक्तूबर माह तक पूरे करने के निर्देश दिए गए थे। इस वर्ष अंतिम तिथि के बाद समारोहों के आयोजन को लेकर निदेशालय ने कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए हैं। अभिभावकों का कहना है कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर होते हैं। लेकिन मुख्य अतिथियों का समय न मिल पाने के कारण इन्हें परीक्षाओं के नजदीक करवाना उचित नहीं है। समारोहों की तैयारियों में विद्यार्थियों का काफी समय लग रहा है। इस दौरान उन्हें पाठ्यक्रम दोहराने और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।

अभिभावकों की चिंता
अभिभावकों मीना देवी, रजत कुमार, रविंद्र, अजय पाल, विनोद कुमार और मंजीत सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र के अंतिम तीन माह विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मांग की कि स्कूलों में वार्षिक समारोह नवंबर माह तक हर हाल में पूरे किए जाएं। इससे विद्यार्थी अंतिम तीन माह में परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग का निर्देश
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने सभी स्कूलों को तय समय सीमा में वार्षिक समारोह आयोजित करने को कहा। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी समस्या या परेशानी की स्थिति में विभाग को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें