फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हॉकी स्पर्धा में ऊना और बास्केटबाल में देहलां स्कूल ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में खेलों के समापन पर ​खिलाडियों को सम्मनित करते हुए ।स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में चल रही तीन दिवसीय अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में जेएस विस्डम और किड्जी स्कूल के चेयरमैन सुनील राणा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतार सिंह ने की।
मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों से खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी कर अग्रणी स्थान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज खेलों में उच्च स्तरीय कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के जिलास्तरीय परिणामों में हॉकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय ऊना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पूबोवाल स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। बास्केटबाल में देहलां स्कूल प्रथम और एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे। हैंडबाल में रावपामा दुलैहड़ प्रथम और बाल विद्यालय संतोषगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल सहित वंदना सूद, राजपाल राणा, किशोरी लाल, विकास रतन, तेजिंद्र कुमारी, शमशेर सिंह, अश्विनी सत्ती, धीरज राणा, भीष्म कुमार, विपिन रायजादा, सलोचना देवी, सरला देवी, कैलाश राणा और अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें