फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोते बिलखते परिजनों ने तीन बच्चियों को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
ऊना अस्पताल में बच्चियों की पानी में डूबने से हुई मौत के बाद अस्पताल में जमा ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
फोलोअप
विज्ञापन

दोनों माताओं का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे गांव में शोक की लहर
तीन बच्चियों की डूबने से मौत के बाद क्षेत्रवासी स्तब्ध
कोमल, सुनाक्षी और खुशी की असमय मृत्यु ने परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत बल्ह में वीरवार शाम को तीन बच्चियों की खड्ड में डूबने से हुई मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। तीन छोटी स्कूली बच्चियों की खड्ड में डूबने से मृत्यु हो गई। शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शव को परिजनों के हवाले किए। शुक्रवार शाम परिजनों ने अपनी बेटियों को अंतिम विदाई दी। कोमल और सुनाक्षी का अंतिम संस्कार उनके गांव लिदकोट में किया गया। जबकि, खुशी का अंतिम संस्कार संहाल में हुआ। परिवार और ग्रामीणों के चेहरे पर शोक और दर्द साफ झलक रहा था। वहीं, बच्चियों की असमय मौत से माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन बच्चियों की मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंचायत प्रधान उषा देवी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह घटना हमारे लिए किसी सदमे से कम नहीं है। लड़कियों की मौत का कारण अभी रहस्य ही बना हुआ है। हम पुलिस से उम्मीद करते हैं कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। गांव के लोग और स्कूल के साथी आज भी इस दुखद हादसे से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षित नहाने की जगह और बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मृतकों में अजय कुमार की बेटियां कोमल और सुनाक्षी, तथा मनजीत की बेटी खुशी शामिल हैं। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने तत्काल खड्ड में पहुंचकर तीनों बच्चियों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत स्थानीय आदर्श अस्पताल थानाकलां ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि बच्चियां शाम लगभग 5:00 बजे के बाद खड्ड में खेलने या नहाने गई थीं। घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि मामले की पूरी जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें