फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान में तपा ऊना

Thu, 11 Jun 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बीते कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली जबकि लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम ने दिन के साथ-साथ रात के समय भी राहत नहीं दी। पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों के दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम नजर आ रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है तथा मैदानी क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ-साथ कारोबार पर भी पड़ रहा है। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहक कम पहुंच रहे हैं, जबकि खेतों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

जिले का अधिकतम तापमान बुधवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में हल्के बादल छाने की संभावना है पर बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, समन्वयक मौसम विभाग ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें