फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेक होगी ऊना पुलिस, हर थाने को मिलेगा ड्रोन कैमरा

विज्ञापन
Una police will be hi-tech, every police station will get drone camera
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए विभाग की तरफ से कवायद शुरू हो गई है। जिला के हर थाने में ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरण मुहैया करवाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए पुलिस विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस को हाईटेक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस विभाग ने इसके लिए खाका तैयार कर सरकार को भेज दिया है। पुलिस विभाग की तरफ से भेजे प्रस्ताव में जिला के हर थाने में एक-एक ड्रोन कैमरे स्थापित करने, सीसीटीवी कैमरे व अन्य उपकरण मुहैया करवाने की मांग की गई है। पंजाब से सटे ऊना में बार्डर क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की योजना हैं। हालांकि जिला के प्रवेश द्वार पर कुछ सीसीटीवी पहले से स्थापित किए गए हैं। इनकी संख्या बढ़ाने हाई रिजॉल्यूशन कैमरे स्थापित करने की योजना है। इस समय जिला पुलिस के पास एक ड्रोन कैमरा है।
बता दें कि जिले में महिला पुलिस थाने समेत सात थाने हैं। इन सभी थानों में ड्रोन और अन्य उपकरण मुहैया करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले में विश्व विख्यात माता चिंतपूर्णी मंदिर और डेरा बाबा बड़भाग सिंह धार्मिक स्थल है। यहां साल भर लाखों भक्त आते हैं। इसके अलावा इन क्षेत्रों में कई आपराधिक घटनाएं होने की आशंका भी रहती है। इसके लिए भी इन जगहों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस थानों में ड्रोन कैमरे मुहैया करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिला पुलिस के पास अभी एक ड्रोन कैमरा है। इनकी संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
अवैध खनन पर कसा जाएगा शिकंजा
अवैध खनन पर लगाम कसने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस को जल्द ही एक अतिरिक्त ड्रोन कैमरे मिलने जा रहा है। इससे स्वां नदी में होने वाले अवैध खनन पर पैनी नजर रखने में पुलिस को सहायता मिलेगी। इसके अलावा आपात स्थिति में भी इसका प्रयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें