फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 रूटों पर चली बसें, निगम ने चलाए तीन विशेष रूट

विज्ञापन
आईएसबीटी ऊना में सोमवार को गंतव्य को जाने के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। दो दिन की छुट्टियों के बाद लोगों की बाजार में आवाजाही बढ़ी है। सोमवार को निजी और एचआरटीसी बसों को 25 से 30 फीसदी तक यात्री मिले। इससे बस ऑपरेटर और दुकानदार खुश दिखे। बाजार में भी लोगों की आवाजाही बाकी दिनों के मुकाबले ज्यादा दिखी।
विज्ञापन

सोमवार को ऊना डिपो के 30 रूटों पर निगम की बसों को भेजा गया। इसके साथ तीन विशेष रूटों पर भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों को भेजा गया। इसमें कांगड़ा ऊना और बद्दी शामिल हैं। इसके साथ निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने भी 30 रूटों पर ही यात्रियों की सुविधानुसार बसों को भेजा।
सुबह से शाम तक बाजार खुलने से लोगों ने बसों में आना-जाना शुरू कर दिया है। इसके चलते अब दुकानदारों और बस ऑपरेटरों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। हालांकि हालात सुधरने में समय लगेगा। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि धीरे-धीरे बसों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। यात्रियों की सुविधानुसार निजी बस ऑपरेटर यूनियन रूटों की संख्या भी बढ़ा देगी। सोमवार को बसों में सवारियों की संख्या सामान्य रही। साथ ही बसों को रूट पर भेजने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऊना बस अड्डा अधिकारी अभिनाश खुल्लर ने कहा कि एचआरटीसी ने 30 रूटों के अलावा कांगड़ा-ऊना-बद्दी के लिए तीन बसों को भेजा गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए रूटों से अधिक बसों को सैनिटाइज कर पूरी तरह तैयार रखा जाता है। इससे यात्रियों को कोई भी परेशानी न हो। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि बसें चलने से व्यापार में निश्चित तौर पर बढ़ोतरी होती है। हालांकि पहले जैसा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में व्यापार चढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें