फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रात को सुरक्षा बलों ने जांचे वाहन, छापे भी मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस 24 घंटे अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग को लेकर अभियान छेड़े हुए हैं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने कई जगह छापे भी मारे। ने इसी कड़ी में शनिवार को भी पुलिस ने रात भर जिले में निगरानी रखी और वाहनों को पूरी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में शनिवार रात 8:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक पुलिस जवानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आबकारी विभाग की टीमों को भी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ तैनात किया गया। इस दौरान संदिग्ध क्षेत्रों में वाहनों की जांच और छापे मारे भी की। पुलिस के अभियान में पुलिस अधिकारी, उपमंडल पुलिस अधिकारी, पुलिस थाना और चौकी प्रभारी एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की टीमें भी शामिल रहीं।
शराब तस्करी और अवैध नकदी सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी संदिग्ध वाहन को पूरी जांच के बाद ही जिले में प्रवेश दिया जा रहा है। इस अभियान में होशियारपुर और रूपनगर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पंजाब के इन दोनों जिलों में नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सभी संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि हर छोटी से बड़ी गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जा सके। जिले में 25 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। चुनाव के दृष्टिगत ऊना जिले को 45 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले भर में 1,200 पुलिस, सीएपीएफ और आरपीएफ जवान तैनात हैं। सीएपीएफ जवानों की तैनाती सीमावर्ती और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में की गई है। उन क्षेत्रों पर भी सुरक्षा का खास पहरा रहेगा जहां पहले भी शराब तस्करी के मामले आ चुके हैं। शराब की खरीद-फरोख्त पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सुचारु चुनाव के लिए जिले भर में पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल मुस्तैद है। खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें