ऊना। चिंतपूर्णी और गगरेट क्षेत्र में स्थानीय पुलिस ने शनिवार शाम को कार्रवाई करते हुए शराब की 56 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस के आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी क्षेत्र के नारी गांव में समनोली चौक के पास पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक कार की तलाशी ली गई। इसमें 49 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी विक्रांत शर्मा निवासी नारी, तहसील अंब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार गगरेट पुलिस की टीम ने गश्त और यातायात चेकिंग के दौरान जाडला कोयड़ी में पुल के पास एक व्यक्ति की दुकान से शराब की सात बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने आरोपी श्याम लाल निवासी जाडला कोयड़ी, तहसील घनारी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरु कर दी।