ऊना। स्थानीय इंदिरा खेल परिसर में हॉकी हिमाचल की ओर से हॉकी इंडिया के अभियान, हर घर को हॉकी की पहचान के अंतर्गत खिलाड़ियों को खेल सामग्री भेंट की गई। मंगलवार को सब जूनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को सामग्री वितरित की गई। यह टीम राउरकेला में 18 से 28 मई तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है।
टीम के खिलाड़ियों को हॉकी खेल से संबंधित उपकरण हॉकी हमीरपुर के उपाध्यक्ष राजेश कुमार (काका) ने भेंट किए। हॉकी हिमाचल के महासचिवरोमेश पठानिया ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से मुहिम शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य हॉकी को ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभा तक लेकर जाना है। इस मौके पर हॉकी कोच आशीष सेन, देवेंद्र सिंह, दलजीत सिंह और जगतार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद