फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विकास खंड ऊना, अंब और हरोली में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिले के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोलेगा। इसके तहत विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड एक, मलूकपुर के वार्ड दो, झलेड़ा के वार्ड चार और भटोली के वार्ड तीन में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएगी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त हरोली खंड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड एक और ग्राम पंचायत कुगंडत और विकास खंड अंब के तहत नगर पंचायत अंब के वार्ड छह स्थान आदर्शनगर और नगर पंचायत अंब में खोली जाएगी। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी, महिलाओं द्वारा संचालित समूह को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति पहली जून से 22 जून तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज जैसे एकल नारी, विधवा, अपंगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक, बेरोज़गारी प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से जारी होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें