दौलतपुर चौक (ऊना)। व्यापार मंडल दौलतपुर चौक की बैठक शिव मंदिर में वीरवार को व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू की अगुवाई में हुई। इस मौके पर सामूहिक निर्णय लिया गया कि दौलतपुर बाजार गर्मियों की छुटियो के मद्देनजर 23, 24, 25 जून को पूर्ण बंद रखा जाएगा। बाजार में सब्जी, हलवाई, दवाई और सैलून को छूट दी गई है।
यह निर्णय भी लिया गया दुकानदारों के कल्याण के लिए 50 रुपये इक्कठा किए जाएंगे। व्यापार के मंडल प्रधान राजीव राजू ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि निर्णय में सहयोग करें। इस मौके पर व्यापार मंडल सचिव सतपाल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा, अरुण डोगरा, प्रदीप शर्मा, विक्रांत और विक्की सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद