फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गाड़ी का शीश तोड़कर उड़ाया पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। बीते कई दिनों की राहत के बाद उपमंडल नंगल में चोर-लुटेरों के हौंसले फिर बुलंद हो गए हैं। नंगल के सिविल अस्पताल में आठ मई की रात चोर डॉक्टर एसपी सिंह की गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा पर्स ले उड़े। पर्स में 1,500 रुपये की नकदी एटीम और क्रेडिट कार्ड थे। अस्पताल परिसर के भीतर और सीसीटीवी की पैनी नजर के बावजूद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कर्मी जांच के लिए अस्पताल नही पंहुचा। सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक टोपी पहने युवक काफी देर गाड़ी के इधर-उधर घूमता रहा और कार का लॉक खोलने का प्रयास करता है। जब उसमें सफल नहीं हो पाता तो गाड़ी का शीशा तोड़ पर्स चुरा बाइक पर फरार हो गया। बता दें कि इससे पहले भी अस्पताल के जनरेटर में लगी बैटरी और थ्री व्हीलर से भी बैटरी चोरी हो चुकी है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह ने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

नंगल से बाइक चोरी
नंगल। नंगल की अड्डा मार्केट के मीट मार्केट के समीप से चोर एक बाइक चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक के मालिक केशव कटारिया ने बताया कि रविवार को वह अपने काम से वापस आए और हर रोज की तरह बाइक अपने घर के बाहर खड़ा कर दी। जब उन्होंने दो घंटे के बाद बाहर आकर देखा तो बाइक गायब थी। थाना प्रभारी दानिशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें