फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पति ने पत्नी पर दराट से हमला कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के तहत लगते एक गांव में पति ने पत्नी पर दराट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक पति ने दराट से हमलाकर उसकी हाथ की उंगली काट दी। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें पहुंचाई हैं। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और वह एक बुटीक चलाती है। उसने बताया कि उसका पति अक्सर बिना किसी वजह के उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता है।
विज्ञापन


रविवार को रात के नौ बजे उसके पति ने बिना वजह उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद गुस्से में आकर उस पर दराट से हमला कर दिया। उसने बचाव में हाथ आगे कर दिया। इस कारण दराट के वार से उसकी अंगुली कटकर अलग हो गई। दराट के वार से उसके टांगों और बाजुओं पर भी गहरे घाव आएं है। इसके बाद बेटा उसे घायलावस्था में उपचार के लिए लेकर गया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें