फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिलासपुर में चमके ऊना के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बिलासपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊना के खिलाड़ियों ने पदकों की बौछार लगा दी है। जिला एथलेटिक्स संघ के नेतृत्व में गए खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है। सोमवार को बिलासपुर में संपन्न हुई प्रतियोगिता में जिले के 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


दौड़ स्पर्धा में निकिता शर्मा ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। निकिता ने 800 और 1,500 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ते हुए अव्वल रहीं। इसी प्रकार नवजोत सिंह ने 2,000 मीटर में स्वर्ण और 800 मीटर में कांस्य, विवेक ने 800 मीटर में स्वर्ण और 5,000 मीटर में कांस्य पदक, नव्या ने 800 मीटर में स्वर्ण और 300 मीटर में कांस्य पदक अपने नामकिया। ज्योति ने 5,000 और 10,000 मीटर में कांस्य, राहुल शारदा ने 1,500 मीटर में स्वर्ण और 800 मीटर में कांस्य पदक और कविता ने 3,000 मीटर में स्वर्ण, साहिल ने 3,000 मीटर में कांस्य पदक मेडल जीता।

इसी प्रकार लंबी कूद में दिव्या ने स्वर्ण और शॉटपुट में कांस्य पदक, शॉटपुट में संग्राम ने कांस्य पदक, पलक और भारती ने लंबीकूद में कांस्य पदक, पुनीत ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर जिला ऊना का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव तिलक राज ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें