फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार्यालय के बाहर गरजे बीबीएमबी पावर विंग के कर्मचारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल। बीबीएमबी पावर विंग के कर्मचारी संगठन भाखड़ा व्यास कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को मांगों को लेकर पावर विंग के दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष नंद किशोर और दीपक कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की परेशानी आरई कार्यालय से शुरू होती है। कर्मचारियों के काम सालों साल आरई कार्यालय में ही अटके रहते हैं। इस दौरान आश्वासन के अलावा कर्मचारियों को कुछ नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को 2012 से लगातार आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नेताओं ने कहा कि जो कर्मचारी विभाग से इतने वर्ष सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति होता है। अगर वह किसी काम के सिलसिले में विभाग के दफ्तर आता है, तो उसके साथ अधिकारियों द्वारा सौतेला व्यवहार किया जाता है। सेंटर कौंसिल के आह्वान पर 13 से 20 मई तक विभाग के मुख्य दफ्तर के समक्ष धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जल्द ही बोर्ड के मुख्य कार्यालय के समक्ष धरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पेंशन मामले लंबित पड़े हैं, पे स्केल के मुद्दे, सरकारी कालोनियों में पीने के पानी की समस्या हल नहीं हो रही। इस मौके पर विनोद कुमार, सतीश कुमार, कमल कुमार, दीपक कुमार, अवतार, पवन छाबड़ा, सुदर्शन कुमार, सोनी गिल, हरबंस सिंह और सुरेंद्र पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें