फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों का होगा कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मंडी जिला में शिक्षकों के कोरोना संक्रमित आने के बाद अब ऊना जिले में भी शिक्षक कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने एहतियातन जिले के सभी शिक्षकों व गैर शिक्षकों के कोरोना टेस्ट करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ना शुरू हो गई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब तक जिले में करीब 18 शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ कोरोना संक्रमित निकला है। हालांकि अभी तक कहीं भी एक साथ अधिक संख्या में शिक्षक कोरोना संक्रमित नहीं मिले हैं। बावजूद इसके प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। प्रशासन ने सभी शिक्षकों व गैर शिक्षकों का कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया है।
स्वास्थ्य महकमे की टीमें भी रोजाना शिक्षकों व अन्य के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज रही हैं। कोरोना संक्रमित शिक्षक मिलने पर 48 घंटे के लिए स्कूल को बंद किया जा रहा है। इस दौरान सैनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि अभी जिले में कुछ शिक्षकों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। जिनमें से 18 कोरोना संक्रमित निकले हैं। अन्य के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि स्वेच्छा से सैंपल देने के लिए आगे आएं। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर संबंधित स्कूलों को सहयोग के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए आगे आएं: डीसी
डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि कोई भी कोरोना संक्रमित शिक्षक पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक अपने परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए कोरोना टेस्ट के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें