फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम ऊना के सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Wed, 15 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम के तहत शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे कर्मचारियों को जुलाई माह आधा बीत जाने के बावजूद वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

समय पर मेहनताना नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। रोजाना शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने वाले कर्मचारी अब अपने ही घर का खर्च चलाने के लिए परेशान हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं लेकिन वेतन में लगातार देरी हो रही है। नगर निगम में सफाई व्यवस्था ठेका प्रणाली के तहत संचालित होती है और सफाई कर्मचारियों को वेतन संबंधित ठेकेदार की ओर से दिया जाता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार, हर महीने तय समय पर वेतन मिलने की उम्मीद रहती है लेकिन इस बार उनके खातों में वेतन नहीं पहुंचा। बता दें कि नगर निगम के तहत 70 के करीब सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर माह निगम की तरफ से ठेकेदार के खाते में सात तारीख तक कर्मचारियों का वेतन डाला जाता है। इस बार 14 तारीख होने तक अभी ठेकेदार के खाते में ही वेतन की राशि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें