फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कच्चे माल की कीमत बढ़ने से बाथरूम बनवाना हुआ महंगा

Wed, 15 Jul 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ते दामों का असर अब घरों के बाथरूम पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

सीमेंट, स्टील और अन्य निर्माण सामग्री के साथ-साथ बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली टोंटी, शॉवर, वॉश बेसिन, कमोड, टाइल और अन्य एक्सेसरीज भी पहले के मुकाबले महंगी हो गई है। इससे नया घर बनवाने वाले लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है।
कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, परिवहन खर्च बढ़ने और निर्माण लागत में इजाफे के कारण बाथरूम फिटिंग के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम एक्सेसरीज जैसे तौलिया रॉड, सोप डिस्पेंसर, टिश्यू होल्डर, मिरर, शेल्फ और अन्य स्टेनलेस स्टील उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। इसके बावजूद उपभोक्ता टिकाऊ और आकर्षक डिजाइन वाले ब्रांडेड उत्पादों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता और लंबी उम्र वाले ब्रांडेड उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें