फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बास्केटबाल में ऊना, हॉकी में सिरमौर फाइनल में

विज्ञापन
ऊना के इंदिरा मैदान में हैंडबॉल प्रतियोगिता में ​भिड़ती टीमें।संवाद
विज्ञापन
अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आज स्वर्ण के लिए भिड़ेंगी टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना में चल रहीं अंडर-19 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। हॉकी में सिरमौर की टीम ने ऊना की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले सुंदरनगर स्पोर्ट्स हॉस्टल ने ऊना स्पोर्ट्स हॉस्टल को 4-2 से हराया। बिलासपुर ने हमीरपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। वहीं, सिरमौर ने किन्नौर को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। हैंडबाल के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर की टीम ने ऊना की टीम को कड़े मुकाबले में 17-16 से शिकस्त दी। इससे पहले बिलासपुर ने मंडी को 24-6 से हराया। किन्नौर ने सोलन को 24-10 से शिकस्त दी। बास्केटबाल में हमीरपुर ने कुल्लू को 43-36 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।अन्य मुकाबलों में शिमला ने सोलन को 50-35 से पराजित किया। बिलासपुर ने चंबा को 71-30 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। बास्केटबाल में पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऊना और कांगड़ा के बीच हुआ। ऊना की टीम ने कांगड़ा को 67- 53 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बाक्स
हैंडलाल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों को बैठने के लिए कोई बेहतर व्यवस्था नहीं थी। कई खिलाड़ी मैदान किनारे रखी टूटी हुई कुर्सियों पर ही बैठे दिखाई दिए। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल ने बताया कि बुधवार को फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके पर प्रेस कमेटी के इंचार्ज डॉ. किशोरी लाल और डॉ. संजीव ठाकुर ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें