फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना होशियारपुर सड़क किनारे नाले खुले, राहगीरों के लिए जोखिम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के दोनों तरफ बड़े नाले होने के चलते हो चुके हैं कई हादसे
विज्ञापन

हादसों के बाद भी नहीं जाग रहा नगर निगम और प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के पुराना होशियारपुर मार्ग के दोनों ओर बने खुले नाले अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इन नालों को पानी की निकासी के लिए बनाया गया था, लेकिन इनमें साफ-सुथरा पानी नहीं बल्कि गंदगी जमा हो गई है।नगर परिषद ने इन नालों को ढकने और चैनलाइजेशन के माध्यम से एक नए नाले से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो सका है। इस मार्ग पर दिन-रात सैकड़ों वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जिससे नालों में गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोग भी इससे परेशान हैं।

विरेंद्र राणा ने कहा समस्या को लेकर कई बार आश्वासन तो मिले हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। लोग रोजाना परेशानी झेल रहे हैं।
संजीव कुमार ने कहा कि इन नालों में गिरकर कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन नालों को ढकने के लिए आगे नहीं आया। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना मनोज कुमार ने कहा कि इस समस्या पर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। नालों को जल्द ढकने का प्रयास किया जा रहा है और मंजूरी मिलते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें