फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना शहर में दिनभर लगता रहा जाम

Sun, 12 Apr 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं जिसके चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया था।
आगामी दिनों में अवकाश व हरोली में चल रहे हरोली उत्सव के चलते काफी संख्या में लोग ऊना पहुंच रहे हैं। साथ ही बाहरी राज्यों में काम करने वाले लोग भी अपने अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच पर वाहनाें की संख्या अधिक देखने को मिली।
सुबह 11 बजे से ही जिला मुख्यालय में जाम लगना शुरू हो गया। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। ऐसे में वाहन चालकों को काफी देर जाम से निकलने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर तक स्थिति और भी बिगड़ गई, जब सड़कों पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इस दौरान एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी जाम में फंसने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों को दिनभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों ने यातायात को सुचारु बनाने का प्रयास किया लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और अव्यवस्थित पार्किंग के चलते उन्हें काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें