फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुख्यमंत्री ने इंदिरा स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण

Sun, 12 Apr 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पोलियां बीत पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते। विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के शुभारंभ उपरांत ऊना स्थित इंदिरा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामर्थ्य योजना के तहत 2.25 करोड़ रुपये की लागत से विकसित विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। इनमें सामर्थ्य जिम, बैडमिंटन हॉल, लॉन टेनिस कोर्ट तथा सामर्थ्य ज्ञानदीप लाइब्रेरी, मिनी सचिवालय शामिल हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा सहित अनेक गण्यमान्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामर्थ्य योजना के अंतर्गत विकसित की गई ये सुविधाएं इंदिरा स्टेडियम को एक आधुनिक एवं बहुद्देश्यीय खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के विस्तार से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा, वहीं आधुनिक पुस्तकालय सुविधा विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देगी। शांत, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक वातावरण में युवा वर्ग प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षा की तैयारी भी कर सकेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और ज्ञान का यह समन्वित केंद्र आने वाले समय में जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा तथा ऊना को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

पोलियां बीत पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते। विभाग- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें