रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के संचालन, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों, एनटीईएस और रेल मदद 139 की सहायता लेने को कहा गया है।
वहीं, पैसेंजर ट्रेनों के लंबे समय से बंद रहने और अब निरस्तीकरण अवधि बढ़ाए जाने से ऊना के रेल यात्रियों में रोष बढ़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि मरम्मत और उन्नयन कार्य जरूरी हैं, लेकिन इन्हें जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि बंद पड़ी ट्रेनों का संचालन नियमित हो सके। यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि काम पूरा होने के बाद सेवाओं को बिना देरी बहाल किया जाए।