फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी पर गगरेट पुलिस की ओर से लगातार किए जा रहे वार के चलते सोमवार को गगरेट पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। होशियारपुर से चिट्टा की खेप लेकर आ रहे अंब के दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी ने अनुसार सोमवार को गगरेट पुलिस ने शिवबाड़ी के समीप नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एसएचओ सनी गुलेरिया को गुप्त सूचना मिली कि होशियारपुर से चिट्टा की खेप के साथ दो युवक आ रहे हैं। पुलिस ने शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 2.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने अंकुश धीमान, निवासी वार्ड नंबर तीन, अंब और रमन कुमार वार्ड नंबर चार, कुठेड़ा खैरला, उपमंडल अंब के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें