फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दीपावली में संकरे बाजारों और गलियों में अग्निशमन विभाग तैनात करेगा कैफस बाइक

विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के  कैफस (कंप्रेस्ड एयर फॉर्म) बाइक। स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
ऊना। दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग ने आपातकाल में संकरे बाजारों और गलियों में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए कैफस (कंप्रेस्ड एयर फॉर्म) बाइक तैनात कर दी हैं। यह बाइक छोटे रास्तों और गलियों पर पहुंचकर आग पर काबू पा सकता है। ऐसे में शहर में बहुत सी गलियां तंग है जिनमें बड़े फायर टेंडर को ले जाना असंभव होता है। ऐसे में अग्निशमन विभाग की कैफस बाइक ऐसे स्थानों पर जानमाल के नुकसान होने से बचाएगी।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग मुस्तैद हो गया है। विभाग ने इसके लिए सभी जवानों को सतर्क कर दिया है। फायर स्टेशन ऊना के तहत बड़े फायर ब्रिगेड की सुविधा विभाग के पास है। यह फायर ब्रिगेड खुले स्थान पर तो आसानी से चली जाती है। लेकिन दूसरे तरफ तंग बाजार और संकरी गलियों में इन बड़े वाहनों का पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए विभाग की तरफ से अब कैफस बाइक का प्रयोग किया जाएगा। बता दें कि शहर में फायर हाईड्रेंट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कैफस बाइक आपातकाल में आग पर काबू पाने के लिए अहम भूमिका अदा करेगी।

दीपावली के लिए विभाग तैयार
अग्निशमन विभाग की तरफ से रामलीला मैदान ऊना में लगने वाले पटाखों के बाजार में एक फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी। शहर के प्रमुख स्थलों के पास भी फायर ब्रिगेड खड़ी रहेंगी। ऐसे में किसी भी आपात समय में सूचना मिलते ही विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन




कैफस बाइक के माध्यम से संकरे स्थानों पर होने वाली आग लगने की घटनाओं को लेकर विभाग मुस्तैद रहेगा। इसके अलावा बड़े फायर ब्रिगेड वाहन भी दीपावली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

नीतिन धीमान, फायर स्टेशन अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें