फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एमसी पार्क में 7.93 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के रहने वाले है दोनों आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के सीआईए स्टाफ की टीम ने हमीरपुर जिले के दो युवकों को 7.93 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमन कुमार उर्फ गोलू (22) निवासी फतेहपुर व साहिल राणा (27) निवासी जलाड़ी निवासी नादौन जिला हमीरपुर के तौर पर हुई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ ऊना को वीरवार शाम के समय गुप्त सूचना मिली कि एमसी पार्क में दो युवक मौजूद है। दोनों की तलाशी लिए जाने पर उनसे नशे की खेप बरामद हो सकती है। सूचना को पुख्ता पाकर सीआईए स्टाफ ने एमसी पार्क में दबिश दी, जहां दो युवक संदिग्ध हालत में देखे गए। शक के आधार पर तलाशी लेने पर एक युवक के पास नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। सीआईए टीम ने तुरंत आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड की मांग की जाएगी। कहा कि इस मामले में आरोपियों के जुड़े रैकेट का भी पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें