फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: झलेड़ा-घालूवाल सड़क पर दो वाहन टकराए

Tue, 16 Jun 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। झलेड़ा-घालूवाल रोड पर रविवार रात टिपर और टेंपो के बीच हुई टक्कर में एक चालक घायल हो गया। घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्र कुमार निवासी गांव मथुरा तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब ने बताया कि वह पेशे से चालक है और इन दिनों टिपर चलाता है। उसने बताया कि रविवार रात करीब 8:25 बजे वह टिपर लेकर घालूवाल से झलेड़ा की ओर जा रहा था और अपनी सही दिशा में वाहन चला रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी दौरान झलेड़ा की ओर से एक छोटा टेंपो गलत दिशा में उसकी तरफ आता दिखाई दिया। आरोप है कि टेंपो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसे गलत दिशा में आते देख उसने टिपर को रोक लिया और डिपर का इशारा भी किया लेकिन टेंपो चालक ने वाहन पर नियंत्रण नहीं रखा और सामने से टिपर को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में टेंपो चालक को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया।
घायल चालक की पहचान शुवांकर कालिया निवासी-7 पुरी मोहल्ला ऊना के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें