फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 7.02 ग्राम हेरोइन के साथ दो व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आरोपी हमीरपुर के निवासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। जिला पुलिस की ओर से दो स्थानों पर की गई कार्रवाई में 7.02 ग्राम हेरोइन के साथ दो व्यक्ति काबू किए गए। दोनों आरोपी हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान सूरज शर्मा निवासी कृष्णा नगर व नीरज शर्मा निवासी गांव सासन रैंथल तहसील नादौन जिला हमीरपुर के तौर पर हुई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस थाना अंब की टीम ने चिंतपूर्णी बाईपास मुबारिकपुर के पास स्थित वर्षाशालिका में बैठे व्यक्ति सूरज शर्मा की शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के पास 3.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस थाना चिंतपूर्णी ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर भरवाईं के पास खड़े एक व्यक्ति नीरज शर्मा की तलाशी ली तो उसके पास 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें