अंब (ऊना)। कुठेड़ा खैरला में शनिवार शाम को टैंपू ट्रेवलर की पिकअप ट्राला से टक्कर में एक महिला और बालक को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना में टेंपू ट्रेवलर सवार अन्य लोगों का बचाव हो गया। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी से वापस लौटते वक्त श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर के आगे जा रहे पिकअप ट्राला के अचानक ब्रेक लगाने के चलते यह हादसा पेश आया।
ट्रेवलर में सवार सोमा देवी पत्नी सतपाल निवासी पठानकोट और एक बालक कृष्णा निवासी पठानकोट को चोटें आई हैं। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया। ट्रेवलर सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।