जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रिय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हरोली के गोंदपुर निवासी प्रदीप (25)बुधवार सुबह अपने निजी कार्य से अजोली की तरफ से बाईक पर आ रहा था कि अचानक ही बाई स्किड हो गई। जिससे प्रदीप के मुंह पर गंभीर चोटें पहुंची। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरा हादसा हरोली के दुलैहड़ के समीप पेश आया, जहां दुलैहड़ निवासी अल्फदीन बाईक पर जा रहा था कि अचानक ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें पहुंची।
घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।