ऊना। शहर के साथ लगते पीर निगाह रोड पर पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति से 6.70 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के एक साथी को भी काबू किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने सदर सिटी ऊना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों को पुलिस के मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां दोनों को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया। उनकी पहचान कृष्ण गोपाल सैनी निवासी ऊना और जसविंदर सिंह निवासी अरनियाला के तौर पर हुई। अब वीरवार को उन्हें कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात थाना सिटी पुलिस की टीम पीर निगाह रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो युवक इसी रास्ते से होकर गुजर रहे हैं और उनके पास नशीला पदार्थ है। इसके आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली।
उनके पास 6.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने तुरंत दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया और वहां उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया ।
पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए और उसके पीछे उनका क्या मकसद था।