फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में प्रवासियों की 10 झुग्गियां जलकर राख

विज्ञापन
हरोली क्षेत्र के लोअर पंडोगा में प्रवासियों की झुग्गियों में लगी आग को बुझाते लोग। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। हरोली क्षेत्र के पंडोगा में स्थित प्रवासियों की झुग्गियों में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना में प्रवासियों की करीब 10 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इसमें प्रवासियों के राशन से लेकर हर कीमती और जरूरी सामान जलकर राख हो गया। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि आग किन कारणों से लगी। चर्चा है कि झुग्गियों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि तारों में स्पार्किंग होने से यह घटना हुई होगी। इसमें प्रवासियों को हजारों रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लोअर पंडोगा में स्थित झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने निकले। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखती करीब 10 झुग्गियां आग की चपेट में आ र्गइं।
इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रवासियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में प्रवासियों की मदद की और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिस स्थान पर आग लगी, वहां कुछ और झुग्गियां भी स्थित हैं। राहत की बात यह रही कि आग वहां तक नहीं फैली। नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूर राजेश, प्रेमपाल, कप्तान, दास, सुनील ने बताया कि आग में उनका राशन, बर्तन, कपड़े, पंखे सहित अन्य जरूरी सामान जल गया। अब उन्हें चिंता सता रही है कि सर्दी के मौसम में कहां जाएं और जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई कैसे हो।
उधर पंडोगा पुलिस चौकी और दमकल विभाग ने बताया कि उनके पास उक्त घटना के बारे में कोई सूचना नहीं आई है। अगर उनके पास कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें