फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो और डेंगू की चपेट में

Tue, 06 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग मामलों में दो लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। पीड़ितों का उपचार ऊना अस्पताल में किया जा रहा है। जिले में अब तक आधा दर्जन के करीब लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। इनमें ज्यादातर रोगियों को डेंगू की शिकायत बाहरी राज्यों में हुई है। ताजा दो मामलों में एक 16 वर्षीय बालक भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बालक चंडीगढ़ में पढ़ाई करता है और वहां पर डेंगू की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ऊना के समीपवर्ती गांव निवासी बालक को कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में बुखार हुआ। स्थानीय स्तर पर उपचार लेने के बाद जब वह ठीक नहीं हुआ तो तबीयत को बिगड़ता देख अपने घर वापस ऊना आ गया। ऊना पहुंचने पर परिजनों ने चिकित्सकों की सलाह पर पीड़ित के रक्त की जांच करवाई गई, जिसमें उसे डेंगू एनएस-वन एंटीजन पॉजीटिव के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, दूसरा मामला जिला ऊना के एक गांव का है जिसमें एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति भी बाहरी राज्य में कामकाज करने के चलते वहां पर डेंगू की चपेट में आ गया। रक्त जांच करवाने पर पता चला कि उसमें रक्त में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मामले बढ़ने पर अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अभी तक जिला ऊना में किसी भी तरह का डेंगू का मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से यदि कोई डेंगू ग्रस्त मरीज हो तो उनको इसके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर जिला भर के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अलर्ट जारी किया गया है।
इनसेट
क्या हैं लक्षण
डेंगू का बुखार आम बुखार से थोड़ा अलग होता है। बुखार बहुत तेज होता है। साथ में कमजोरी हो जाती है और चक्कर आते हैं। वहीं, मुंह का स्वाद भी बदल जाता है। त्वचा पर रैशेज भी हो जाते हैं। व्यक्ति के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है।
विज्ञापन

कैसे करें बचाव
डेंगू से बचाव को लोग अपने घर के पास गंदा पानी एकत्रित न होने दें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच करवाएं। हल्की सी आशंका होने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें